कुदरत ने बदला केदारनाथ धाम का नजारा, पहली बर्फबारी से केदारनाथ-बदरीनाथ में ठंडक बढ़ी

0
केदारनाथ

सर्दी के आगाज के साथ ही केदारनाथ में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। करीब चार घंटे तक चली इस बर्फबारी के बाद केदरानाथ-बद्रीनाथ में ठंडक बढ़ गई है। यही नहीं चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ों से केदारनाथ का नजारा बेहद शानदार दिखाई दे रहा है। केदारनाथ में हुई इस बर्फबारी के बाद सर्दियों का आगाज़ हो गया है। बर्फबारी में धाम के आसपास कई स्थानों पर ढाई से चार इंच तक बर्फ जम चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा, बीफ खाना अपराध क्यों

केदारधाम के कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी से केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है। यहां पहुंचे तीर्थयात्रियों को भी ठंड से मुश्किलें उठानी पड़ी। बुधवार को केदारनाथ में सुबह मौसम ठीक था। दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आ गया। दोपहर 2 बजे से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक हुई।

इसे भी पढ़िए :  आपदा के 3 साल बाद भी केदारनाथ में मिल रहे नर कंकाल, CM हरीश रावत ने बहुगुणा पर फोड़ा ठीकरा

इधर बर्फबारी होने से केदारनाथ में पहुंचे यात्रियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। पारा गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इधर केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले हुई बर्फबारी से यह आशंका जताई जाने लगी है कि कपाट बंद तक यहां काफी ठंड हो जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब चुनाव: अकाली दल के घोषणा पत्र में लोकलुभावने वादों की भरमार, हर गांव में CCTV, WiFi

देहरादून समेत मैदानी इलाको मे न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है, जबकि पहाड़ में यह सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।