सबसे पहले चेहरे का प्रत्यारोपण कराने वाली फ्रांसीसी महिला की मौत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दुनिया में सर्वप्रथम चेहरे का प्रत्यारोपण कराने वाली फ्रांसीसी महिला इसाबेल डिनोयर का लंबी बीमारी के बाद अप्रैल में मौत हो गई। एक फ्रांसीसी अस्पताल ने मंगलवार(6 सितंबर) को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़िए :  म्यांमार में मुस्लिम महिलाओं के साथ सुरक्षाबलों ने किया रेप !

उत्तरी फ्रांस के एमीयेंस स्थित अस्पताल ने श्रीमति डिनोयर के मौत की पुष्टि की है। वह अपने चेहरे का प्रतिरोपण कराने वाली दुनिया की प्रथम महिला थी। यह कार्य प्रोफेसर (बर्नार्ड) देवावुसेले और उनकी टीम ने 27 नवंबर 2005 को किया था। अस्पताल ने बताया कि उनके परिवार की निजता को सुरक्षित रखने के लिए उनकी मौत को गुप्त रखा गया था।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस में नए साल के जश्न के दौरान हुड़दगियों ने 650 वाहनों को किया आग के हवाले

गौरतलब है कि 38 साल की उम्र में डिनोयर ने अपने चेहरे का कुछ हिस्सा हटवा कर एक ऐसे व्यक्ति की नाक, होंठ और टुड्ढी का प्रतिरोपण कराया था, जिसका मस्तिष्क मृत हो गया था। उसके चेहरे को एक कुत्ते ने काट खाया था।

इसे भी पढ़िए :  2 सितंबर तक ब्रिटेन को मिलेगा नया प्रधानमंत्री