चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू

0
चंडीगढ़ एयरपोर्ट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ान आज (गुरुवार) से शुरु हो रहा है । एयर इंडिया की यह पहली फ्लाइट शारजाह जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज शाम 6:15 बजे एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी कुमार लोहानी फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर शारजाह के लिए रवाना करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  न्यूजर्सी आतंकी हमला : भारतीय सिख ने पकड़वाया आतंकी को

उद्घाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहेंगे।  पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, कैबिनेट मंत्री सिंकदर सिंह मलूका, विधायक एनके शर्मा समेत कई अधिकारी व व्यवसायी समेत 180 यात्री पहली फ्लाइट से शारजाह जा रहे हैं। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर पर पंजाब सरकार की तरफ से उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शाम साढ़े 4.30 उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मीडिया से मुखातिब होंगे। इस दौरान यहां पर गिद्दा,भांगड़ा सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, पायलट की सूझबूझ से बचे 128 लोग

इसे लेकर बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सदस्यों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया। उन्होंने फ्लाइट ऑपरेशन का ट्रायल किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए।

इसे भी पढ़िए :  नोट बदलने के लिए कैदी ने मांगी जमानत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse