‘आतंक की आग’- इंडोनेशिया में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला

0

जकार्ता। इंडोनेशिया के सोलो शहर में एक पुलिस थाने पर मंगलवार को बाइक सवार एक आत्मघाती हमलावर ने हमला कर दिया जिससे एक अधिकारी घायल हो गया है। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता बॉय राफली अमार ने बताया कि हमलावर जावा द्वीप स्थित स्टेशन के पीछे के हिस्से में घुस गया। पीटीआई के हवाले से खबर है कि हमलावर वहां पहुंचकर कैंटीन में जाने के लिए बहस करने लगा था। इसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से जबरदस्ती अंदर दाखिल हो गया। हालांकि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इस हमले में पुलिस का एक सदस्य घायल हो गया और हमलावर मारा गया।

इसे भी पढ़िए :  बीफ बैन पर बोले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, वायरल हो रहा है ये ‘कमेंट’

आपको बता दें कि जकार्ता में जनवरी में भी एक आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें चार नागरिक और चार हमलावर मारे गए थे। इंडोनेशिया में पिछले सात साल में हुआ यह सबसे बड़ा हमला था।

इसे भी पढ़िए :  जब पाकिस्तान में उड़ा ‘ऊं’ का मजाक तो कैसे थमा विवाद

गौरतलब है कि इंडोनेशिया विश्व की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। पिछले कुछ साल में यहां कई इस्लामी चरमपंथी हमले हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अंकारा में रूस के राजदूत की सरेआम हत्या,'अलेप्पो का लिया बदला!' दिल थामकर देखें हत्या का वीडियो