बेखौफ गुंंडे! रेप कर महिला को चलती ट्रेन से फेंका

0
चलती ट्रेन

ट्रेन से सफर करना सुरक्षित नहीं रह गया है। तमाम दावों के बाद एकबार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। दरअसल चलती ट्रेन में एक 35 वर्षीय महिला से बलात्कार किया और फिर उसे धक्का देकर बाहर फेंक दिया गया। घटना उत्तर प्रदेश के सराय लखनसी थाना क्षेत्र के खाजाखुर्द रेलवे स्टेशन की है। हालांकि अभी तक बलात्कार की पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़िए :  महिला को बचाने के लिए IAS अधिकारी ने दी जान

जीआरपी अधिकारी सुधीर सिंह ने  बताया कि महिला चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसका दायां पैर कट गया। छानबीन चल रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पत्थरबाज फारुख अहमद डार को 10 लाख का मुआवजा देने का आदेश

वहीं महिला का आरोप है कि वह ट्रेन से कल रात शाहगंज अपने मायके जा रही थी। जब रास्ते में ट्रेन में दो अपराधियों ने पहले उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। जिसके बाद महिला का एक पैर कट गया।

इसे भी पढ़िए :  नाबालिग छात्रा से 1 साल तक होता रहा बलात्कार, गर्भवती होने पर खुला राज