एयरटेल का जियो पर जवाबी हमला, ‘तकनीकी खामियां हैं कॉल ड्रॉप की वजह’

0
रिलायन्स जियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और कुछ समय पहले ही लॉंच हुई रिलायन्स जियो के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को एयरटेल ने आरोप लगाया कि जियो के खुद के नेटवर्क में कुछ तकनीकी समस्या है, जिसे वह सुधारने को तैयार नहीं है। एयरटेल का यह बयान जियो के आरोप से कुछ घंटे बाद आया है। जियो ने एयरटेल पर आरोप लगाया था कि वह इंटरकनैक्शन पॉइंट देने का काम सही से नहीं कर रही है, जिस वजह से एक तो दोनों नेटवर्क के बीच रोजाना करीब 2 करोड़ कॉल ड्रॉप हो रही हैं और दूसरा पोर्टेबिलिटी में भी परेशानी हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  सितम्बर से मिलेगा फ्री जियो फोन, SMS और ऑनलाइन से ऐसे कराएं बुक

गौरतलब है कि आपसी बातचीत के बाद एयरटेल ने 13 सितंबर को घोषणा की थी कि वो अतिरिक्त इंटरकनेक्शन प्वाइंट उपलब्ध करा रही है, जिससे वर्तमान क्षमता तीन गुना बढ़ जाएगी और ये डेढ़ करोड़ ग्राहकों के लिए पर्याप्त होगा। इसके बाद रविवार को रिलायंस जियो इन्फोकाम लिमिटेड ने भारती एयरटेल के बयान का स्वागत तो किया, लेकिन कहा था,‘एयरटेल ने जितने पीओआई जारी करने का प्रस्ताव किया है वे बहुत कम हैं।’ रिलायंस जियो ने कहा,‘दोनों कंपनियों के नेटवर्क के बीच हर दिन दो करोड़ से अधिक कॉलें विफल हो रही हैं जो कि सेवाओं की गुणवत्ता के मानकों के लिहाज से चेतावनीपरक है।’

इसे भी पढ़िए :  एयरटेल देगा अब जियो को कड़ी टक्कर, एयरटेल ने भी शुरू किए 8 से लेकर 399 रुपये तक के प्लान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse