आखिर क्यों उस शख्स ने किया था महिला पर 24 बार चाकू से वार, पढ़िए पूरी खबर

0
बुराड़ी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के बुराड़ी में हुए हत्याकांड के मामले में एक चौंकाने वाले सच सामने आया हैं। पुलिस के अनुसार चाकू से गोदकर करुणा की हत्या के बाद मुलजिम सुरेंद्र उर्फ आदित्य मलिक ने खुद ही सबसे पहले पुलिस को कॉल की थी। करुणा सड़क पर खून से लथपथ तड़पती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया था।

करुणा पर ताबड़तोड़ वार करने के बाद जब सुरेंद्र ने करूणा को मृत मान लिया तो उसने अपने मोबाइल से 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को बताया कि मैंने लड़की को मार दिया है और  मैं यहीं पर हूं। पुलिस अफसरों के अनुसार, पीसीआर कमांड से फौरन बुराड़ी थाने को कॉल गई कि एक कॉलर मर्डर की बात कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  'सबजार' एक नाकाम प्रेमी के खूंखार आतंकी बनने की कहानी, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली में दिल दहला देने वाले बुराड़ी हत्याकांड को नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुरेंद्र प्रेमिका करुणा की बेवफाई से इस कदर परेशान हो गया कि उसने बेरहमी से कैंची से गोदकर मार डाला। पुलिस की बढ़ रही जांच के तथ्यों की बात करें तो इस हत्या की वजह एकतरफा प्यार नहीं थी। बल्कि मृतका और आरोपी के बीच काफी समय से संबंध थे। लेकिन  कुछ समय पहले करुणा ने सुरेंद्र से दूरी बना ली थी। पुलिस ने पता लगाया है कि करुणा और सुरेंद्र 2012 से एक दूसरे को जानते थे। तब करुणा सुरेंद्र के एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में पढने जाती थी। वहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई। बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों में गहरे प्यार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां तक कि करुणा ने अपनी फेसबुक वॉल पर दोनों की सेल्फी भी पोस्ट की हुई थीं।

इसे भी पढ़िए :  जॉनसन एंड जॉनसन कम्पनी महिला को देगी 468 करोड़ का हर्जाना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse