तमिलनाडू की सीएम जयललिता की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

0
जयललिता

जहां एक तरफ पूरी दिल्ली बुखार से बेहाल है वहीं दूसरी तरफ अब इस बुखार के प्रकोप से दक्षिण भारत भी अछूता नहीं रहा है। तमिलनाडू की मुख्यमंत्री जयललिता बुखार और पानी की कमी के चलते अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है अभी तक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी अबु दुजाना के आखिरी शब्द- मुबारक हो, घेर तो लिया पर सरेंडर नहीं करूंगा, जो अल्ला चाहेगा वो होगा

अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एस विश्वनाथन ने बताया कि 68 वर्षीय अन्नाद्रमुक प्रमुख को गुरुवार रात अपोलो अस्पताल लाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  तामिलनाडु: पलानीस्वामी ने जीता विश्वास मत, समर्थन में 122 विधायकों ने डाले वोट

राज्य सरकार द्वारा मीडिया में देर रात एक प्रेस रीलीज़ जारी की गयी थी जिसमें विश्वनाथन ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयललिता को बुखार और बॉडी में पानी की कमी की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होने बताया कि जयललिता की हालत स्थिर है, और हॉस्पिटल में डॉक्टर द्वारा उनका पूरा ख्याला रखा जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सीएम बनने के हफ्ते भर बाद ही योगी आदित्य नाथ को झेलना पड़ रहा भारी विरोध!