पाकिस्तान में कॉमेडी नहीं करेंगे राजू श्रीवास्तव , कैंसल किया कराची में अपना शो

0
कॉमेडीयन राजू श्रीवास्तव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सबको हसने पर मजबूर कर देने वाले कॉमेडीयन राजू श्रीवास्तव ने पाकिस्तान में अपना शो करने से मना कर दिया है। उरी हमले के बाद उनका मन उन्हे पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं दे रहा। उन्होंने कहा, मुझे कराची में एक कॉमेडी शो करना था। लेकिन मेरा मन वहां जाने का नहीं है। मेरे फौजियों की शहादत पर उनके घर के लोग बिलख रहे हैं तो मैं पाकिस्तान जाकर वहां के लोगों को कैसे हंसा सकता हूं। पाकिस्तानी कलाकारों के यहां काम करने पर उन्होंने कहा, हम वहां के कलाकारों का खुले दिल से स्वागत करते हैं। हमारे देश में एक से बढ़कर एक कलाकार भरे पड़े हैं। लेकिन उनको मौका नहीं मिलता।

इसे भी पढ़िए :  'डियर जिंदगी' का दूसरा गाना हुआ रिलीज, देखें VIDEO, हो जाएंगे आप भी इमोशनल

राजू श्रीवास्तव ने कहा, ‘पाकिस्तान हमेशा धोखा देता है और हम हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। बड़ा दिल दिखाने का कोई फायदा नहीं है। इस समय जो हालात हैं मुझे लगता है इसमें मैं क्या जाऊंगा पाकिस्तान के लोगों को हंसाने? कॉमेडी तो दिल से होती है। हमारा भारत बहुत अच्छा है, मैं नहीं जाऊंगा पाकिस्तान।’

इसे भी पढ़िए :  सत्ता में आते ही पीएम मोदी ने बिछाए थे पाक के लिए रेड कारपेट- आजाद
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse