तेन्दुलकर ने की फेडरर की तारीफ, कहा काबिल-ए-तारीफ है उनका हौसला

0

स्विस स्टार रोजर फेडरर के जज्बे और आखिर तक हार नहीं मानने की,भारतीय क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर ने आज जमकर तारीफ करते हुए उनको शुभकामनाएं दी। फेडरर ने विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में आज पहले दो सेट गंवाने के बाद वापसी करके क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-7, 4-6, 6-3, 7-6, 6-3 से हराया।

इसे भी पढ़िए :  भारत-म्‍यांमार सीमा और असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके

तेंदुलकर ने इस मैच के बाद ट्वीट किया, ‘‘पहले दो सेट गंवाने और फिर अपनी सर्विस पर 0-40 से पिछड़ने के बाद आपकी जबर्दस्त वापसी देखी। बेहतरीन वापसी और शानदार जज्बा। रोजर फेडरर आपको शुभकामनाएं। ’’

इसे भी पढ़िए :  अपने बर्थडे पर सहवाग ने खोला ये महत्वपूर्ण राज

आपको बता दें कि तेंदुलकर अभी लंदन में हैं,जहां उन्होंने अपने बायें घुटने का आपरेशन करवाया है।