दक्षिण गुजरात में समुदायों के बीच झड़प, 44 गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दक्षिण गुजरात के वलसाड जिला स्थित उमरगांव तहसील के संजान गांव में शुक्रवार(30 सितंबर) की देर रात दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद 44 लोग गिरफ्तार किए गए।

उमरगांव थाने के निरीक्षक जे जी माली ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसूगैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। भीड़ पथराव कर रही थी। उन्होंने बताया कि समस्या रात करीब दस बजे शुरू हुई जो करीब ढाई बजे तक चली। गांव में पुलिस सुरक्षा और गश्ती बढ़ा दी गयी है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में बढ़ रहा सांप्रदायिक तनाव, बदायूं के बाद हापुड़ में भी भड़की नफरत की आग

अधिकारी ने कहा कि ‘‘शुक्रवार दोपहर एक मोटरसाइकिल ने संजान चौराहे पर एक ने एक चारपहिये वाहन को टक्कर मार दी, जिसके बाद दो समुदायों के बीच कहासुनी हो गई। तब स्थिति काबू कर लिया गया था, लेकिन देर रात दोनों समुदायों के लोग फिर भिड़ गए एवं एक दूसरे पर पथराव करने लगे।’’ भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया एवं पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचाया।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने दिलाया लोन, अब पढ़ेगी अब्दुल की बेटी बीबी सारा

माली ने बताया कि हमने प्राथमिकी दर्ज की और शनिवार को 44 लोगों को गिरफ्तार किया। वे नवसारी जेल भेजे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बिहार: रोडरेज में स्कूली छात्र की हत्या करने वाले रॉकी यादव को जमानत