केरल: ISIS से जुड़े होने के संदेह में NIA ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एंजेसी (एनआइए) ने देश में आतंकी हमलों की कथित साजिश रचने को लेकर रविवार(2 अक्टूबर) को छह लोगों को गिरफ्तार किया। राज्य से 21 लोगों के लापता होने के बाद से एजेंसी जांच कर रही है। इन लोगों के इस्लामिक स्टेट (आइएसआइएस) में शामिल होने की बात मानी जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

जांच एजेंसी सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान केरल के मंसीद एलियास उमर अल हिंदी, अबु बशीर एल्यिास राशिद, स्वालिह मोहम्मद टी एल्यिास युसुफ, सफवान पी, जसीम एनके और रमशाद नागीलन कैंडिल इलियास आमु के रूप में हुई है। गिरफ्तार किये गये सभी छह लोगों को कल एर्नाकुलम की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: आग लगने से छह दुकानें खाक

इस अभियान में एनआइए को केरल, दिल्ली और तेंलगाना के पुलिस अधिकारियों ने सहायता की। एनआइए के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर केरल, दिल्ली और तेलंगाना की पुलिस के साथ एनआइए की टीमें संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़: टीचर से 6 छात्राओं के काट डाले बाल, कारण जान हैरान रह जाएंगे आप