RSS कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। बेंगलुरू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की हत्या के 12 दिन बाद पुलिस ने गुरुवार(27 अक्टूबर) को चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस हत्या की वजह से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया था।

संघ के 35 वर्षीय कार्यकर्ता रूद्रेश की बाइक सवार दो व्यक्तियों ने 16 अक्तूबर को कामराज रोड पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी, जब वह संघ के एक कार्यक्रम में भाग लेने बाद अपने मित्रों के साथ थे।

इसे भी पढ़िए :  NCR में वाहन चोरी करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह चढ़ा गाजियाबाद पुलिस के हत्थे

पुलिस ने कहा कि नगर पुलिस के आयुक्त एनएस मेघारीख ने मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित किए, जिन्होंने विश्वस्त जानकारी के आधार पर गुरुवार को गिरफ्तारियां की और कहा कि चारों अभियुक्त शहर के ही रहने वाले हैं।उन्होंने कहा कि वारदात के दिन आरोपी दो बाइकों पर आए थे। एक दल को हमला करना था जबकि दूसरा सहायक दल था।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधान सभा चुनाव 2017: एग्जिट पोल फेल, कांग्रेस सबसे आगे, आप की उम्मीदों पर फिरा पानी

मेघारिख ने संवाददाताओं से कहा कि हमने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वसीम ने हमला किया था, जबकि मजर बाइक चला रहा था और अन्य दो इरफान और मजीब है जो सहायक दल में थे।’’ उन्हें ‘‘खुंखार अपराधी’’ बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति के दोनों बेटों पर कसा शिकंजा, आरोप सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है और वे यह देख रहे हैं कि क्या कोई अन्य व्यक्ति या संगठन शामिल हैं।