नीतीश कटारा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, विकास-विशाल को 25 साल की जेल

0
कटारा हत्याकांड
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद के चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड पर बड़ा फैसला सुनाया है। फैसले में एक तरफ यादव भाइयों को बड़ा झटका लगा है तो वहीं थोड़ी राहत भी महसूस हुई है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने विकास और विशाल की दया याजिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें 25 साल कैद की सज़ा सुनाई है। हालांकि सज़ा का एलान यादव परिवार के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं। वहीं आपको बता दें कि इससे पहले अदालत ने उन्हें 30 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि अदालत ने इनकी कम उम्र को देखते हुए इनकी सज़ा में 5 साल की छूट देते हुए सजा की अवधि 30 साल से घटाकर 25 साल कर ही है। ये खबर यादव परिवार के लिए थोड़ी सी राहत भरी हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सऊदी अरब में मस्जिद के पास धमाके, 36 लोगों की मौत से दहशत

नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव, उसके चचेरे भाई विशाल की सजा 30 साल से घटाकर 25 कर दी वहीं उनके साथी सुखदेव पहलवान की सजा भी 25 साल से घटाकर 20 साल कर दी। SC ने 17 अगस्त 2015 को विकास, विशाल और सुखदेव के कनविक्शन को बरकरार रखा था। कोर्ट ने कहा था कि इस देश में सिर्फ क्रीमिनल ही इंसाफ के लिए चिल्ला रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :   हाईटेक हुआ RSS, अब ऑनलाइन बनाएगा मेंबर

nitish

बाहुबली नेता डीपी यादव की बेटी भारत और नीतीश कटारा का फाइल फोटो

अगले स्लाइड में पढ़िए नीतीश कटारा हत्याकांड की पूरी स्टोरी और अबतक की कवरेज, next बटन पर क्लिक करें –

इसे भी पढ़िए :  SC ने आधार कार्ड अनिवार्य बनाने वाली अधिसूचना पारित करने से किया इनकार, 7 जुलाई को फिर होगी सुनवाई
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse