कर्नाटक में डीएसपी ने की खुदकुशी, मंत्री को ठहराया जिम्मेदार

0

मैंगलोर। कर्नाटक के मैंगलोर में एक डीएसपी ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी से पहले डीएसपी गणपति ने सुसाइट नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने कर्नाटक के गृहमंत्री और उनके बेटे को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सुसाइड नोट में ADGP का भी नाम लिखा है।

इसे भी पढ़िए :  दूध पीने के बाद बच्चों की मौत, विपक्ष ने किया हंगामा

डीएसपी गणपति ने विनायक लॉज में खुदकुशी की। डीएसपी ने अपने 2 सीनियर अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गृहमंत्री केजे जॉर्ज और उनके बेटे पर डीएसपी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने 2 सुसाइड नोट छोड़ा है। एक सुसाइड नोट परिवार के लिए और दूसरा पुलिस के लिए है।

इसे भी पढ़िए :  नाभा जेल ब्रेक: विपक्षी पार्टियों संग भाजपा ने भी मांगा सुखबीर बादल से इस्तीफा

गृहमंत्री का भी नाम इस मामले में सामने आने से मामला गंभीर हो गया है। डीएसपी ने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसके चलते वे यह आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टिंग के दौरान तनाव में थे। डीएसपी की मौत में नेताओं का नाम आने से राज्य की सियासत में भूचाल आ गया है।

इसे भी पढ़िए :  विजय गोयल का सपना, दिल्ली में हो आलंपिक का आयोजन