बच्चे का इलाज कराने गया था परिवार, डॉक्टरों ने पीटा, पुलिस ने पहुंचाया दूसरे अस्पताल

0
बच्चे का इलाज
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

गाजियाबाद: बच्चे का इलाज कराने पहुंचे परिवार को डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने पीट दिया। इसके बाद पुलिस ने उस परिवार की मदद की और बुखार से तड़प रहे बच्चे को दूसरे अस्पताल में ले जाने में मदद की। चंद्र लक्ष्मी अस्पताल, वैशाली सेक्टर- चार (गाजियाबाद) में भर्ती एक साल का बच्चा रात भर उपचार के अभाव में तड़पता रहा और अस्पताल के डाक्टर व नर्स उसे देखने तक नहीं आए। परिजनों ने जब रेफर करने की मांग की, तो अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को रेफर कराया।रामप्रस्थ ग्रीन, वैशाली में शिव कुमार सिंह चौहान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी ममता चौहान ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11 बजे उनके एक साल के बेटे शिवांश को तेज बुखार हुआ। बेटे को लेकर चंद्र लक्ष्मी अस्पताल, वैशाली सेक्टर-चार पहुंची। अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे को आकस्मिक वार्ड में भर्ती किया। थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत अधिक खराब होने की बात कर उसे आईसीयू में भेज दिया।
अगले पेज पढ़िए – आईसीयू में बच्चे के साथ क्या हुआ
इसे भी पढ़िए-जर्मनी के डॉक्टर्स का दावा-मौत के बाद भी है जीवन

इसे भी पढ़िए :  राखी पर भाई ने बहन को दिया दुनिया का सबसे अनोखा तोहफा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse