‘राम रहीम’ के डेरे में तीन दिन चला सर्च ऑपरेशन खत्म, जानिए डेरे से क्या-क्या बरामद हुआ

0
राम रहीम (फ़ाइल पिक्चर )

राम रहीम के डेरे में तीन दिन चला सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया गया हैं। सर्च ऑपरेशन में 84 कार्टून विस्फोटक, एक ट्रॉली लाठी डंडे, आईफोन, आईपैड, चेक बुक्स, एक लैपटॉप बरामद हुआ है। इसके अलावा तलाशी अभियान के दौरान एक ऐसा गुप्त रास्ता मिला है, जो गर्ल्स हॉस्टल और साध्वियों के निवास की ओर जाता है।

इसे भी पढ़िए :  रोहतक जेल पहुंचे सीबीआई जज जगदीप सिंह, राम रहीम पर 2:30 बजे आएगा फैसला

इसके अलावा एके-47 राइफ़ल की खाली मैग़ज़ीन भी बरामद की गई। इसके अलावा कंप्यूटर हार्ड डिस्क मिली हैं। डेरे के अंदर से भारी मात्रा में आतिशबाज़ी बनाने की सामग्री मिली है। लगभग 84 कार्टून में आतिशबाज़ी करने वाली विस्फ़ोटक सामग्री को ज़ब्त किया गया है। तलाशी के दौरान करीब 3,000 महंगे और डिजाइनर कपड़े और 1,500 महंगे बूट भी मिले।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान सरकार के साथ सफल रही बातचीत, जाटों ने वापस लिया आरक्षण आंदोलन

हरियाणा जनसंपर्क विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रकाश मेहरा ने बताया, “डेरा में सर्च ऑपरेशन तीन दिन बाद खत्म हो गया है। कोर्ट कमिश्नर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को रिपोर्ट सौपेंगे।

इसे भी पढ़िए :  हिन्दू सेना के नेता ने SUV कार से कुचला, शख्स की मौत

 

Click here to read more>>
Source: ABP News