राजस्थान: दिल्ली CM केजरीवाल पर छात्र नेता ने फेंकी स्याही

0
शिवपाल यादव

नई दिल्ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर मंगलवार(4 अक्टूबर) को एक छात्र नेता ने राजस्‍थान के बीकानेर में स्‍याही फेंक दी। वे यहां आम आदमी पार्टी के एक स्‍थानीय नेता की शोक सभा में शामिल होने गए थे।

इसे भी पढ़िए :  'मैं गधे की तरह देश के लिए काम करता हूं'- पीएम नरेंद्र मोदी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्‍यमंत्री करीब 10 बजे शंकर सेवादार के घर जा रहे थे। उसी वक्त दिनेश ओझा नामक व्‍यक्ति ने केजरीवाल पर देश विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उनके ऊपर स्‍याही फेंक दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़िए :  सिद्धू ने थामा केजरीवाल का हाथ लेकिन छोड़ना पड़ेगा कपिल का साथ !