शाहरुख-अनुष्का की आगामी फिल्म ‘द रिंग’ की पहली 5 तस्वीरें यहां देखिए

0
द रिंग
Prev1 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म ‘द रिंग’ में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। फिलहाल इम्तियाज अली इस फिल्म की शूटिंग यूरोप में चल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग नीदरलैंड के एमस्टर्डम में पूरी हो चुकी है और शूटिंग का अगला डेस्टिनेशन लिसबन है। शूटिंग के बीच ही शाहरुख-अनुष्का की कई तस्वीरें सोशल मीडिया के बॉलीवुड फैन पेज पर शेयर की गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान का ऑफिशियल गेम 'बींग सलमान' लॉंच

सूत्रों से खबर मिली है कि ये फिल्म 2017 में रिलीज़ होगी, और शाहरुख खान इस फिल्म में टूरिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें, शाहरुख और अनुष्का इम्तियाज के साथ पहली बार काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों की साथ में ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ और ‘जब तक है जान’ में दिखी थी। और दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता मिली थी।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म शूटिंग के दौरान हेलीकॉप्टर से स्टंट करते हुए 2 कलाकारों की मौत

दर्शकों को ‘द रिंग’ कितनी लुभाएगी फिलहाल कहना मुश्किल है, लेकिन आपको इस फिल्म की पहली पांच तस्वीरें दिखाते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बाहुबली-2 ने तोड़ा वर्ल्ड रिकाॅर्ड, 4 दिन में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

1

फिल्म के सेट पर शाहरुख-अनुष्का की मस्ती भरी तस्वीरें देखने के लिए अगले स्लाइड में जाएं

Prev1 of 5
Use your ← → (arrow) keys to browse