अंबेडकर भवन में तोड़फोड़ के बाद फूटा गुस्सा, विरोध प्रदर्शन की तैयारी

0

पुणे। मध्य मुंबई में दादर के अंबेडकर भवन में तोड़फोड़ को अंबेडकरवादी आंदोलन पर जानबूझ कर ‘हमला’ करार देते हुये डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने शुक्रवार को कहा कि इस कदम के खिलाफ 15 जुलाई के बदले अब 19 जुलाई को प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा में जमकर हंगामा, 'आप' के 4 MLA बेहोश

डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा शुरू किया गया अंबेडकर भवन और बुद्ध भूषण प्रिंटिंग प्रेस में पीपुल्स इम्प्रोवमेंट ट्रस्ट ने जून में तोड़फोड़ की थी और दावा किया था कि यह जीर्ण-शीर्ण हो गया था और इसके जगह पर एक विशाल ‘अंबेडकर भवन’ इमारत का निर्माण किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना मंजूर

अंबेडकर ने यहां पर संवाददाताओं को बताया, ‘‘पूर्व में कई अंबेडकरवादी संगठनों और राजनीतिक दलों ने 15 जुलाई को मुंबई में विधान भवन तक एक राज्यव्यापी मोर्चा निकालने का निर्णय लिया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, इस दिन अषाढ़ी एकादशी मनाए जाने के कारण मोर्चा का समर्थन करने वाले भारी संख्या में तीर्थयात्री प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे में हमने 19 जुलाई को मोर्चा निकालने का निर्णय लिया है।’’

इसे भी पढ़िए :  महिला वॉशरुम में घुसकर ले रहा था 'अश्लील तस्वीरें, गिरफ्तार