महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

0

आजमगढ। उत्तर प्रदेश में एकबार फिर रिश्ते का कत्ल हुआ और इसबार कत्ल का इलजाम लगा है अर्धांगिनी कहे जानी वाली पत्नी पर। घटना आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के सथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़िए :  गोवा: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, MGP ने तोड़ा गठबंधन  

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के अनुसार आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हैदर नामक युवक की पत्नी तमन्ना ने अपने प्रेमी अबू लैश के साथ मिलकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा सांप्रदायिकता के बजाय विकास के मुद्दे उठाए: अखिलेश

मृतक के पिता अफसर ने स्थानीय थाने में प्रेमी और पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। प्रेमी फरार है, प्रेमी की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए किस तरह से ताजमहल में CISF कॉन्सटेबल ने की तानाशाही