J&K: शोपियां में पुलिस पोस्ट पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद

0

नई दिल्ली। कश्मीर के शोपियां जिले में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा करने वाली एक चौकी पर कुछ आतंकवादियों ने शुक्रवार(7 अक्टूबर) की रात गोलीबारी की जिससे एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और एक अन्य पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  विशेष दर्जा बदला तो जम्मू कश्मीर में कोई तिरंगा उठाने वाला नहीं बचेगा : महबूबा मुफ्ती

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘‘आतंकवादियों ने रात करीब साढ़े आठ बजे शोपियां के हरपोरा इलाके में जामनगरी अल्पसंख्यक चौकी पर तैनात पुलिस गार्ड पर गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद हमलावर भाग गए।

इसे भी पढ़िए :  भीड़ की हिंसा पर बोले PM मोदी- गौरक्षा के नाम पर लोगों को मारना गलत, अहिंसा के रास्ते पर चलना होगा

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक कॉन्स्टेबल नजीर अहमद शहीद हो गया और कॉन्स्टेबल जहूर अहमद घायल हो गया। गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हुआ है। घायल पुलिस कर्मी को सेना के बेस अस्पताल ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब की नाभा जेल से 5 कैदी फरार, भागने वालों में 1 गैंगस्टर और 1 आतंकी शामिल

अधिकारी ने बताया कि पूरे इलाके को घेरकर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।