सिद्धू की पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं, लेकिन विलय का स्वागत: कांग्रेस

0
अवाज ए पंजाब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने आज ‘आवाज-ए-पंजाब’ के साथ गठबंधन की संभावना से इंकार किया, लेकिन कहा कि क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा शुरू किए गए मोर्चा का कांग्रेस के साथ विलय किए जाने का स्वागत है।
संवाददाता सम्मेलन को आज यहां संबोधित करते हुए अमरिंदर ने कहा कि पार्टी में शामिल होने के लिए किसी का भी स्वागत है, लेकिन बिना किसी पूर्व शर्त और सीटों के तालमेल के। उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के दावों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि दंपति की नयी दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत हुई है।

इसे भी पढ़िए :  इसरो की अगले साल 68 उपग्रह एक साथ लॉन्च करने की योजना

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्हें हमें यह भी बताना चाहिए कि वो किनके संपर्क में थे।’’ उन्होंने कहा कि अगर कोई बातचीत हुई तो राज्य नेतृत्व को जानकारी होगी। अगर इस तरह का घटनाक्रम होता है तो केंद्रीय नेतृत्व राज्य के नेताओं को विश्वास में लेगा।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में महिलाओं ने जला डाली शराब की दुकान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse