कश्मीरी नौजवानों ने सेना के क्षतिग्रस्त वाहन से सैनिक को सुरक्षित बाहर निकाला, देखें वीडियो

0
कश्मीरी यूथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: कश्मीरी नौजवानों ने आज शहर के लासजन इलाके के पास श्रीनगर बाइपास रोड पर हुई एक दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो चुके भारतीय थलसेना के वाहन के भीतर फंसे एक सैनिक को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसे भी पढ़िए :  मेरठ में सीएम योगी के खिलाफ दलितों का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थलसेना के वाहन के ड्राइवर ने लासजन इलाके में अपना नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई और सड़क से नीचे उतर गई।

अधिकारी ने बताया कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन के भीतर एक सैनिक फंसा हुआ था और उसे बाहर निकालने की अन्य सैनिकों की कोशिश कामयाब नहीं हो रही थी।

इसे भी पढ़िए :  केरल में बिक रहे हैं प्लास्टिक से बने चीनी अंडे! देखें वीडियो

उन्होंने बताया, ‘‘तभी कुछ स्थानीय कश्मीरी नौजवान मौके पर पहुंचे और थलसेना के क्षतिग्रस्त वाहन के बगल में एक ट्रक लगाकर घायल सैनिक को बाहर निकालने में कामयाब रहे।’’ कुछ राहगीरों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में शूट कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  CM महबूबा ने फिर की बातचीत की वकालत, कहा- बंदूक से समाधान संभव नहीं

अगले पेज पर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse