महिला जज की मौत पर गहराया रहस्य, पोस्टमार्टम में मिले पिटाई के जख्म

0
रहस्य
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कानपुर देहात जिले की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की मौत का रहस्य गहरा गया है क्योंकि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके हाथ पैरों में डंडे से पिटाई के जख्म तथा एक हाथ की कलाई में ब्लेड से काटने के छह और दूसरे हाथ की कलाई में आठ निशान मिले है ।

आशंका जताई जा रही है कि प्रतिभा का गला घोंटने के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया। वह तीन महीने के गर्भ से भी थी । एसएसपी शलभ माथुर ने पीटीआई को बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रतिभा के पति मनु अभिषेक गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है । घर के नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है ।

इसे भी पढ़िए :  क्राइम पेट्रोल से सीख लेकर एक शख्स ने 5 लोगों मार डाला

गौरतलब है कि रविवार दोपहर कैंट की सर्किट हाउस कालोनी में सरकारी आवास में कानपुर देहात में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था । पुलिस को उसके दिल्ली से आये पति मनु अभिषेक ने सूचना दी थी ।

इसे भी पढ़िए :  विकास बराला पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

माथुर ने बताया कि उरई निवासी प्रतिभा गौतम और दिल्ली के अभिषेक ने बिना घर वालों की सहमति के इसी साल 29 जनवरी 2016 को दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी की थी । प्रतिभा दो दिन पहले दिल्ली गयी थी । शनिवार को कानपुर लौटने के बाद से उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था । उसके पति अभिषेक का कहना है कि प्रतिभा का मोबाइल लगातार ऑफ मिलने पर वह शनिवार की रात को कार से दिल्ली से कानपुर रवाना हुआ । कल सुबह आकर उसने घर का बंद दरवाजा तोड़ा तो प्रतिभा फंदे पर झूलती मिली ।

इसे भी पढ़िए :  पश्चिम बंगाल में उप चुनाव से पहले माकपा और कांग्रेस की राहें हुई अलग

माथुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से प्रतिभा की हत्या के संकेत मिलते हैं । मामले की जांच की जा रही है ।

अगले स्लाइड में देखिए – दोनों की तस्वीरें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse