पंपोर में सेना ने हासिल की फतह, दो आतंकियों को कर डाला ढेर

0
पंपोर

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंपोर इलाके में स्थित आंत्रप्रन्योरशिप डिवेलपमेंट इंस्टिट्यूट (EDI) की बिल्डिंग में पिछले तीन दिनों से छिपे आतंकियों से मुठभेड़ में सेना अब अपने आखिरी चरण में है। मुठभेड़ में अब तक सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी सेना  इमारत में छिपे दो आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  योगी राज में सरकारी अस्पताल में पीड़िता को ना मिली एंबुलेंस और ना डॉक्टर, पढ़िए- क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि मंगलवार तड़के आतंकी EDI बिल्डिंग में घुस गए थे। इनकी संख्या दो से तीन बताई जा रही थी। लंबी मुठभेड़ के बाद मंगलवार को सेना ने एक आतंकी को मार गिराया था। बुधवार सुबह दूसरे आतंकी को भी ढेर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  चीन-पाक आर्थिक गलियारा बना चीन के लिए मुसीबत, सुरक्षा पर बढ़ते खर्च से चीन परेशान