कश्मीर में पीपुल्स कान्फ्रेंस के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

0
प्रतिकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। अज्ञात आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पीपुल्स कान्फ्रेंस के एक कार्यकर्ता की बुधवार(12 अक्टूबर) की रात गोली मारकर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़िए :  काशी के इतिहास में पहली बार 10 करोड़ की डकैती, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि राज्य के शिक्षा विभाग में कार्यरत गुलाम नबी खोजा की त्रालगुंड गांव में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर हिंसा में अब तक 34 की मौत, कर्फ्यू जारी, बंद है इंटरनेट

उन्होंने कहा कि खोजा को बारामूला के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि खोजा पीपुल्स कान्फ्रेंस के कार्यकर्ता थे, जिसका नेतृत्व जम्मू कश्मीर के सामाजिक कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव तीन तलाक और महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर लड़ा जाए: अमित शाह