पुलिस अधिकारी ने लापरवाही में पाक जासूस को दे दी सेना से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

0
पाकिस्तानी जासूस
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने घाटी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जानकारी ‘सैन्य कमांडर’ बताने वाले पाकिस्तान के एक जासूस को दे दी जिसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  गायत्री प्रजापति केस : गवाह ने बताया जान को खतरा, एम्स में हमले की कोशिश

यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में पाकिस्तान के एक जासूस का फोन आया था जिसने बल की तैनाती के बारे में जानकारी मांगी।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने के आरोप में अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि यह फोन कॉल केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की पकड़ में आ गयी जिन्होंने कश्मीर के पुलिस अधिकारी की ओर से लापरवाही के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट जमा की। गृह मंत्रालय ने पुलिस महानिदेशक के. राजेंद्र कुमार से अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू करने को कहा और उसे निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर अमित शाह ने PM को दी बधाई, केजरीवाल बोले- भारत माता की जय
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse