हम पाक के लोगों से नहीं, आतंक से नफरत करते हैं: राजनाथ सिंह

0
धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार(14 अक्टूबर) को कहा कि अगर वह खुद आतंकवाद को खत्म नहीं कर सकता तो वह भारत की मदद ले सकता है।

इसे भी पढ़िए :  'अच्छा काम नहीं' करने पर गृह मंत्रालय की बड़ी कार्यवाही, 20 साल बाद जबरन हटाए गए दो वरिष्ठ IPS

एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को उकसाने के लिए विश्व में अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘‘अगर पाकिस्तान सरकार आतंकवाद से छुटकारा चाहता है और अगर पाक सरकार खुद आतंकवाद को समाप्त नहीं कर सकता तो वह भारत की मदद ले सकता है। भारत पाकिस्तान से आतंकवाद खत्म करने के लिए तैयार है।’’

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ सिंह के नाम पर मांगे बीजेपी उम्मीदवार ने वोट, कहा- 'समधी जी बैठे हैं सब काम करा देंगे'

सिंह ने कहा कि ‘‘हम पाकिस्तान के लोगों से नहीं, बल्कि पाकिस्तान में आतंकवाद से घृणा करते हैं।’’