पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, 4 भारतीय चौकियों पर दागे मोर्टार

0
पाकिस्तानी रेंजर्स

पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह 5 बजे पाकिस्तान की तरफ से 4 भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागे गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर मे पुलिस पर 14 घंटे में 3 आतंकी हमले, जवाबी कार्रवाई में हिजबुल के 2 आतंकी ढेर

कलोर और जंगल पोस्ट से फायरिंग

इस फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से कलोर और जंगल पोस्ट से फायरिंग की गई। फायरिंग के अलावा मोर्टार शेल्स का भी इस्तेमाल किया गया।

इसे भी पढ़िए :  भारत में पांव पसार रहा ISIS, कश्मीर में लगाए पोस्टर !

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 25 से ज्यादा सीजफायर तोड़ चुका है पाकिस्तान

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है।

इसे भी पढ़िए :  कानपुर की परिवर्तन रैली में बोले पीएम मोदी, हमारा एजेंडा है कालाधन बंद हो, उनका एजेंडा है संसद बंद हो