बीजेपी नेता के बेटे की करतूत, दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

0
बीजेपी नेता

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 75 किलोमीटर दूर महासमुंद जिले के पिरडा गांव में तीन युवकों ने शौच के लिए गई महिला से सामूहिक बलात्कार किया। जिसमें बीजेपी नेता का बेटा भी शामिल है। पीड़ित महिला बलोदाबाजार-भाटापारा जिले के एक प्राइवेट स्कूल में रसोइया के तौर पर काम करती है।

इसे भी पढ़िए :  आतंक पर आस्था भारी, हर-हर महादेव...के जयकारे के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए 3000 श्रद्धालु

पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। फरार आरोपी बसना के पूर्व मंडल महामंत्री और भाजपा नेता जसबीर सिंह सलूजा का बेटा है।

पुलिस के मुताबिक, महिला को उसके घर के पीछे से उठाया गया उस समय महिला के साथ अपनी बहन के साथ थी जब आरोपी देवेंद्र 23, फरीद अली 25 और प्रिंस सलूजा 23 जबरदस्ती कार में बिठाकर ले गए।

इसे भी पढ़िए :  बाप करता था रेप ! बेटी ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट

तीनों ने महिला के साथ बलात्कार किया और वीडियो बनाया इसके साथ ही तीनों ने यह धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो यह वीडियो ऑनलाइन कर देंगे

इसे भी पढ़िए :  लालफीताशाही के कारण अपने ही अफसरों पर बरसे नितिन गडकरी

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, महिला ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई तीन में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और भाजपा नेता का बेटा अब भी फरार है।