चुनाव से पहले सबको याद आए राम, अखिलेश बनवाएंगे अयोध्या में ‘थीम पार्क’

0
रजत जयंती

यूपी चुनाव से पहले लगता है सभी पार्टियों को रामजन्म भूमि याद आने लगी है। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट ने अखिलेश सरकार के अयोध्या में थीम पार्क को अपनी अनुमति दे दी है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले पिछले कई चुनावों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा अलापने वाली बीजेपी सरकार ने अयोध्या में राम का म्यूजियम बनवाने का वादा किया था।

इसे भी पढ़िए :  बीफ को लेकर तीन भाईयों पर चाकुओं से किया हमला, एक की मौत

आपको बता दे, संस्कृति मंत्रालय ने राम संग्रहालय बनवाने की योजना बनाई है। चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम और रामायण संग्रहालय बनवाने के लिए भूमि भी आवंटित कर दी है। यह भूमि विवादित जगह से 10-15 किलोमीटर की दूरी पर है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी सरकार में फूट, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, अगले हफ्ते केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा इस प्रॉजेक्ट के सिलसिले में अयोध्या जाएंगे। इसके साथ ही अगले सप्ताह मंत्रालय रामायण सर्किट अडवाइजरी बोर्ड से भी बातचीत करने की योजना बना रहा है। वहीं संस्कृति मंत्रालय म्यूजियम के लिए दी गई राशि को भी बढ़ाना चाहता है, जिससे राम की जन्मस्थली और हिंदू मान्यताओं के अनुसार प्राचीन शहर को सुंदर बनाया जा सके।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में योगी सरकार का भारी प्रशासनिक फेरबदल, 84 IAS और 54 IPS अफसरों के तबादले

शर्मा ने बताया कि इसमें कुछ भी राजनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस प्रॉजेक्ट की राशि बढ़ाने का फैसला किया है।