कश्मीर में जवान अब नहीं डरेंगे पत्थरबाजों से, सरकार ने जवानों को दिया ‘कवच’

0
जवान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से कश्मीर घाटी में सीआरपीएफ के ढाई हजार से ज्यादा जवान घायल हो चुके हैं। ऐसे में अब पैरामिलिट्री फोर्स ने तय किया है कि जवानों को इस तरह की मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने और हानि को कम करने के लिए ‘फुल बॉडी प्रोटेक्टर’ यानी पूरे शरीर का सुरक्षा कवच मुहैया कराया जाएगा। शुरुआती दौर में करीब 15 हजार सुरक्षा कवच का ऑर्डर दिया गया है जो जम्मू कश्मीर में तैनात जवानों को सिर, चेहरा, हाथ, पैर और छाती पर लगने वाले किसी भी तरह की चोट से बचाएंगे। एक अधिकारी ने बताया कि ये स्पेशल बॉडी आर्मर जल्द से जल्द जवानों तक पहुंच जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: जयपुर में इनकम टैक्स ने मारा छापा, 1.59 करोड़ कैश बरामद, कालेधन को सफेद कर रहा था बैंककर्मी

पिछले चार महीने में बड़ी तादाद में घायल हुए जवानों को देखने के बाद सीआरपीएफ ने सुरक्षा साधनों की समीक्षा की तो पता चला कि पत्थरबाजी की घटनाओं में ज्यादातर जवानों को चेहरे, गला और पैर पर चोटें आई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवान ही हैं जो हर दिन घाटी में होने वाली हिंसा और विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों का सामना करते हैं। पत्थरबाजी की घटनाओं के दौरान कई जवान तो इतनी बुरी तरह से घायल हो गए थे कि उनके सिर और चेहरे की सर्जरी तक करनी पड़ी। लिहाजा यह महसूस किया गया कि चूंकि अब ठंड भी आ गई है, ऐसे में जम्मू कश्मीर में लंबे समय के लिए तैनात जवानों को खर्च की चिंता किए बिना हर तरह की सुरक्षा मुहैया करायी जाए।
अगले पेज पर पढ़िए- किन किन अंगों की हिफ़ाज़त करेगा ये कवच

इसे भी पढ़िए :  बिहार में शराब प्रतिबंध को लेकर क्या टूट जाएगा महागठबंधन ?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse