मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 12 दिन चलेगी रनवे की मरम्मत, 2100 फ्लाट्स रद्द

0
मुंबई

अगर आप 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच मुंबई आने या यहां से जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर देख लीजिए। दरअसल छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (सांताक्रुज) के दोनों रनवे मरम्मत के लिए 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 12 दिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगे। इन पर सरफेस का काम किया जाना है। इस वजह से 2100 फ्लाइट्स कैंसल की जाएंगी।

इसे भी पढ़िए :  शातिर चोर की करतूत, डॉक्टर बनकर टेस्ट ड्राइव के बहाने ले उड़ा लग्जरी कार

इसकी जानकारी विमानन कंपनियों और डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए ने सभी एयरलाइंस को दे दी है। मुंबई से रोज 800 फ्लाइट्स उड़ान भारती और लैंड करती हैं। 18 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 12 दिनों में रोज औसतन 175 फ्लाइट्स कैंसल होंगी।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान ने अपने छोटे बेटे को राजनीति में उतारा, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

रनवे 18, 20, 24, 27 अक्टूबर और 3, 7,10, 14, 17, 21, 24 और 28 नवंबर को बंद रहेगा। इससे हवाई यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

इधर विमानन कंपनियों का कहना है कि वह इससे संबंधित अपडेट्स अपने यात्रियों को देते रहेंगे। जेट एयरवेज और इंडिगो का कहना है कि यात्रियों को किसी तरह की दुविधा से बचाने के लिए उन्हें नियमित अपडेट्स दिए जाएंगे, वहीं विस्तारा एयरलाइंस का कहना है कि वह अपनी फ्लाइट्स को एडजेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  केरल सरकार पर भड़की स्मृति ईरानी, कहा राजनीतिक फायदे के लिए नहीं हो रही कार्रवाई