नई दिल्ली। मुंबई एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी के पायलट ने सूचना दी कि उन्होंने यहां के हवाई अड्डे पर उतरते समय एक ड्रोन को देखा। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है।
इसे भी पढ़िए : शिवसैनिकों की गुंडागर्दी, गुडगांव में जबर्दस्ती बंद कराई 500 से ज्यादा चिकन और मीट शॉप
इंडिगो एयरलाइंस की देहरादून से आ रही उड़ान संख्या 6ई.755 के पायलट आशीष रंजन ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने शाम में करीब साढे सात बजे छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर उतरते समय कुर्ला की ओर करीब 100 मीटर नीचे एक ड्रोन देखा।
इसे भी पढ़िए : इस पत्थरदिल औरत की करतूत से दहल उठी मुंबई, 5 साल की बच्ची को 15वीं मंजिल से नीचे फेंका
पायलट ने इसकी सूचना एरिया ट्रैफिक कंट्रोलर को दी जिसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह सूचना आईबी, आतंकवाद निरोधक दस्ता सहित विभिन्न एजेंसियों को दी गयी।
































































