मोसुल में बगदादी को फंसा छोड़कर भागे ISIS के आतंकी

0
मोसुल

इराक़ के मोसुल शहर को कथित इस्लामिक स्टेट के क़ब्ज़े से छु़ड़ाने की कवायद सोमवार को शुरू हो चुकी है। इस सैन्य अभियान के शुरू होने के मात्र 24 घंटों के भीतर इराकी सेना ने मोसुल के बाहरी इलाके में बसे करीब 20 गांवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मोसुल में चल रही लड़ाई आने वाले दिनों में ओर भयानक होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़िए :  बड़े आतंकी हमले की घात लगाए बैठे ISIS के दहशतगर्दों पर जंगली सुअरों ने किया हमला, 3 की मौत

पश्चिमी मीडिया के कई रिपोर्ट्स में इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर इस बात की पुष्टि की गई है कि आईएसआईएस का सरगना अबू बकर अल बगदादी भी अपने सैकड़ों कमांडरों के साथ मोसुल में घिर चुका है। सेना आतंकियों के गढ़ से महज 12 किमी दूरी पर है, और आगे बेहद सतर्क के साथ आगे बढ़ रही है।

इसे भी पढ़िए :  धड़कता रहेगा पाकिस्तान के नन्हे रोहान का दिल, भारत में हुआ सफल इलाज

आपको बता दे, राजधानी बगदाद के बाद मोसुल इराक का सबसे बड़ा शहर है। इस शहर पर कब्जा करने में मिली कामयाबी ISIS को मिली सबसे अहम जीतों में से एक थी। और आगर यह अभियान सफल रहता है तो यह इस्लामिक स्टेट समूह के लिए बेहद बड़ा तगड़ा झटका होगा। बीते एक साल से इराकी बलों को कई सफलताएं हासिल हुई हैं और अब आईएस के नियंत्रण वाला इलाका पहले के मुकाबले आधे से भी कम रह गया है।

इसे भी पढ़िए :  म्यांमार में मुस्लिम महिलाओं के साथ सुरक्षाबलों ने किया रेप !