भुवनेश्वर हॉस्पिटल अग्निकांड: SUM अस्पताल का मालिक मनोज नायक गिरफ्तार

0
अस्पताल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दो दिन पहले ओडिशा के भुवनेश्वर में अस्पताल में लगी आग ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। 21 मरीजों की मौत की नींद सुला कर ये आग तो बुझ गई लेकिन इसके बाद सूबे में सियासत गरमा गई। इस आग की चिंगारी दिन-ब-दिन भड़क रही हैं। प्राइवेट अस्पताल SUM में आग लगने के मामले में फरार मालिक मनोज नायक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या में रामनवमी मेले में भगदड़ से एक महिला की मौत, प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने बुधवार को अस्पताल का दौरा किया था। नड्डा ने कल कहा कि भुवनेश्वर के जिस अस्पताल में सोमवार को आग लगने की घटना हुई, वह बगैर अग्नि सुरक्षा मंजूरी के चल रहा था। पुलिस ने अस्पताल चलाने वाले ट्रस्ट के दो सदस्यों के खिलाफ ‘लुकआउट सकरुलर’जारी किया है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली: रुइया ग्रुप के चेयरमैन पवन रुइया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने इस हादसे को बहुत गंभीर, चिंताजनक और स्तब्ध कर देने वाला करार देते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘अस्पताल में अग्नि सुरक्षा उपाय नहीं थे। इसके बावजूद भी यह संचालित किया जा रहा था। यह गंभीर बात है।’

इसे भी पढ़िए :  नीतीश का बड़ा आरोप- विरोधी करना चाहते हैं मेरी राजनीतिक हत्या

अगले स्लाइड में देखिए – खुलेआत मौत को दावत देते ओडिशा के अस्पतालों की कहानी 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse