भुवनेश्वर हॉस्पिटल अग्निकांड: SUM अस्पताल का मालिक मनोज नायक गिरफ्तार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

SUM अस्पताल में आग लगने के बाद भुवनेश्वर के अस्पतालों की कड़वी हकीकत सामने आई है। इस हकीकत को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग NHRC ने कहा कि ओड़िशा के 568 अस्पतालों में सिर्फ तीन में अग्नि सुरक्षा मंजूरी हैं। इसने राज्य सरकार को अस्पताल हादसे पर एक नोटिस भी जारी किया। यह राज्य में इस तरह का सबसे भीषण हादसा है। एनएचआरसी ने कहा कि ओड़िशा के मुख्य सचिव को एक नोटिस जारी कर छह हफ्तों में इस विषय पर एक रिपोर्ट मांगी गई है।

इसे भी पढ़िए :  सरेआम किया प्यार का इजहार, मिली ऐसी सज़ा कि छोड़ना पड़ा शहर, देखिए वीडियो

वहीं ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कल शाम नयी दिल्ली पहुंचे जहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने रिवेन्यू डिवीजनल कमिश्नर, मध्य, को मामले की जांच करने का आदेश पहले ही दे दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दमकल सेवा विभाग द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर अब तक इस अस्पताल के चार वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। ‘‘इस घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

इसे भी पढ़िए :  सुप्रीम कोर्ट ने कहा मणिपुर घटना की जांच सीबीआई करें

इस घटना के मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा प्रतिष्ठानों में एक अग्नि सुरक्षा ऑडिट करने का फैसला किया है। मुख्य सचिव एपी पाधी की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें बिजली एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिवों के अलावा दमकल सेवा महानिदेशक बिनय बेहरा भी शरीक हुए।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद बीजेपी को भारी पड़ सकता है यूपी चुनाव!
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse