जम्मू कश्मीर सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में 12 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
जम्मू कश्मीर सरकार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू कश्मीर सरकार ने अपने 12 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन्हें राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप में बर्खास्त किया गया है। इन कर्मचारियों पर आरोप है कि राज्य में अशांति फैलाने में उन्होंने भी भूमिका निभाई। सूत्रों ने बताया कि कई अन्य अधिकारियों पर भी करीब से नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी के परिवार को मुआवजा देगी बीजेपी-पीडीपी सरकार

बर्खास्तगी का यह आदेश बुधवार शाम को आया। बर्खास्त किए गए अधिकारियों में कश्मीर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार भी शामिल हैं। उनके अलावा नौकरी गंवाने वालों में शिक्षा, रेवेन्यू, पब्लिक हेल्थ, इंजीनियरिंग और फूड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  ‘मोदी अंकल प्लीज तालाब में से मगरमच्छ निकलवा दो, मुझे बहुत डर लगता है’, पढ़िए इस खत का क्या हुआ असर

इस सिलसिले में एक अधिकारी ने कहा, ‘इन कर्मचारियों की राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों की रिपोर्ट पुलिस ने मुख्य सचिव को भेजी थी, जिन्होंने संबंधित विभागों के प्रमुखों को इन कर्मचारियों की सेवाएं बर्खास्त करने का निर्देश दिया।’ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य के संविधान के अनुच्छेद 26 के तहत यह कदम उठाया है, कुछ कर्मचारियों पर पहले से ही पब्लिक सेफ्टी ऐक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है जबकि कुछ कर्मचारी गिरफ्तारी के डर से फरार हैं।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने गुजरात के पाटीदार नेताओं के साथ की बैठक
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse