ललिता खुदकुशी मामला: राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रोहित छिल्लर गिरफ्तार

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार की पत्नी ललिता की कथित आत्महत्या के मामले में शुक्रवार(21 अक्टूबर) को रोहित और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। ललिता ने रोहित और अपने ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अपनी ऑडियो रिकॉर्डिंग में ललिता ने ससुराल वालों पर कई आरोप लगाए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार नौसेना में सेवारत रोहित को दिल्ली पुलिस के एक दल ने शुक्रवार दोपहर बाद मुंबई में हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि कबड्डी खिलाड़ी को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आगे पूछताछ के लिए दिल्ली की उसकी ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलियन ओपन: मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में पहुंचीं सानिया मिर्जा, सातवें खिताब से एक कदम दूर

रोहित के पिता विजय सिंह ने भी दोपहर में आत्म समर्पण किया और उन्हें दिल्ली में नांगलोई थाने में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि विजय दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे और उन्हें सेवा से बर्खास्त किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  कबड्डी वर्ल्ड कप 2016: पाकिस्तान की 'नो एंट्री'

फेसबुक पर एक दिन पहले जारी एक वीडियो संदेश में रोहित ने सिसकते हुए खुद को बेगुनाह बताया। उसने कहा कि वह अपनी पत्नी को प्यार करता था और चाहता है कि सच सामने आए।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़: टीचर से 6 छात्राओं के काट डाले बाल, कारण जान हैरान रह जाएंगे आप

उन्होंने वीडियो में कहा कि ‘‘मैं देश के लिए खेला हूं और कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता था, वह मुझे हमेशा के लिए छोड़ गयी। जो भी हो, मैं चाहता हूं कि सच सामने आए।’’

आगे पढ़ें, ललिता ने कब की आत्महत्या?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse