अब काला धन रखने वालों के खिलाफ होगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, PM मोदी ने दिए संकेत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक हमले की उपमा का इस्तेमाल करते हुए शनिवार(22 अक्टूबर) को यह जिज्ञासा जतायी कि यदि सरकार ने कालेधन के खिलाफ हाल के उस अभियान में ऐसी ही रणनीति का इस्तेमाल किया होता तो क्या होता, जिसमें 65 हजार करोड़ रूपये का पता लगा।

मोदी ने कहा कि ‘‘हमने कालाधन कमाने वालों को (उसे घोषित करने के लिए) कुछ समय दिया था। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि कर एवं दंड चुकाकर 65 हजार करोड़ रूपये कालाधन मुख्यधारा में सामने आया।’’

इसे भी पढ़िए :  1 जनवरी को मुलायम की तरफ से जारी दोनों चिट्ठियों पर अलग-अलग सिग्नेचर से उठे सवाल! क्या कोई और ले रहा है फैसले?

उन्होंने कहा कि ‘‘अब सोचिये कि 36 हजार करोड़ रूपये जिसका रिसाव हो रहा था उसे (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के जरिये रोक दिया गया, और 65 हजार करोड़ रूपये कालाधन का पता चला। दोनों मिलाकर यह एक लाख करोड़ रूपये होता है।’’

इसे भी पढ़िए :  जज बीवी पति से कराती थी इंसाफ़ की दलाली

उन्होंने हाल में सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ संचालित अभियान के लिए इस्तेमाल शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ‘‘यह एक लाख करोड़ रूपये सर्जिकल स्ट्राइक किये बिना वापस लाया गया।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘‘यदि हम (इस क्षेत्र में) सर्जिकल हमला करें, आप कल्पना कर सकते हैं कि क्या सामने आएगा।’’ मोदी ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सतत लड़ाई शुरू की है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज

मोदी वडोदरा में आठ हजार से अधिक दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित एक शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने दिव्यांगों के लिए बहुत कुछ नहीं करने के लिए पूववर्ती सरकारों की आलोचना भी की।