सास, बहू और समधन के कारण सपा परिवार में मची है रार !

0
सपा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के परिवार में दरार के लिए शिवपाल यादव और अमर सिंह को कारण बताया जा रहा है। हालांकि वास्तव में मुलायम और अखिलेश यादव के बीच मतभेदों का केंद्र उनके घर में है। लखनऊ में राजनीतिक अटकलों के अनुसार यह सास, बहू और समधिन के बीच का मामला है। मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ताा यादव के मन में लंबे समय से मलाल है कि उनके बेटे प्रतीक यादव को राजनीति में शामिल नहीं होने दिया गया। राजनीति के बजाय प्रतीक को बॉडी बिल्डिंग जिम का काम देखना पड़ रहा है। प्रतीक की पत्नी अपर्णा भी अपने पति व खुद को लेकर महत्वाकांक्षी हैं। अपर्णा को उनकी मां अम्बी बिष्ट इस बात के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। अम्बी‍ बिष्टं लखनऊ की हाई प्रोफाइल वकील हैं। यही वजह है कि अपर्णा को इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ कैंट सीट से टिकट भी दिया गया है।
अगले पेज पर पढ़िए- अमर सिंह के बारे में क्या सोच रही है पार्टी

इसे भी पढ़िए :  1 जनवरी को मुलायम की तरफ से जारी दोनों चिट्ठियों पर अलग-अलग सिग्नेचर से उठे सवाल! क्या कोई और ले रहा है फैसले?
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse