तमिलनाडु: पन्नीरसेल्वम हुए और मजबूत, तीन सांसदों ने दिया समर्थन

0
पन्नीरसेल्वम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

चेन्नै : ‘कठपुतली सीएम’ की छवि से निकल बगावत का बिगुल फूंकने वाले तमिलनाडु के कार्यवाहक सीएम ओ पन्नीरसेल्वम का कद रोजाना बढ़ता जा रहा है। एक ओर पन्नीरसेल्वम को समर्थन देने वालों में रोज नए बड़े नाम जुड़ रहे हैं, वहीं शशिकला कैंप अभी भी गवर्नर के सरकार बनाने के बुलावे के इंतजार में है। पन्नीरसेल्वम को 3 और सांसदों ने समर्थन दिया। साथ ही अभिनेता और पूर्व सासंद रामाराजन ने भी पन्नीरसेल्वम की तारीफ करते हुए कहा कि वह एमजीआर के राह पर चल रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न हत्या मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और हरियाणा सरकार को भेजा नोटिस, तीन हफ्ते के अंदर मांगा जवाब

रविवार को पार्टी सांसद बी. सेंगुत्तुवन, जयसिंह त्यागराज नटर्जी और आरपी मरथुराजा पन्नीरसेल्वम के आवास पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं और सांसदों ने पन्नीरसेल्वम के आवास पर उनका सम्मानित किया वहीं शशिकला समर्थकों ने पन्नीरसेल्वम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इसे भी पढ़िए :  मुलायम ने अपने बेटे अखिलेश पर लगाया बहुत बड़ा इल्जाम, पूरी खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

इससे पहले शनिवार को राज्य के शिक्षा मंत्री के पंडियाराजन, नमक्कल सांसद पीआर सुंदरम और कृष्णागिरी के सांसद अशोक कुमार भी खुलकर पन्नीरसेल्वम के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं। अब तक कुल 7 AIADMK सांसद खुलकर पन्नीरसेल्वम के साथ आ चुके हैं। अभिनेता और पार्टी के पूर्व सांसद रामाराजन ने भी रविवार को खुलकर पन्नीरसेल्वम का समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘पन्नीरसेल्वम अब हमारे नेता हैं। वह पार्टी संस्थापक एम जी रामाचंद्रन की राह पर चल रहे हैं।’

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  जेन्टिलमैन बनकर एटीएम उड़ाने वाले चार शातिर गिरफ्तार