विकास बराला पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार, पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

0

चंडीगढ़ में सीनियर आईएएस ऑफिसर की बेटी वर्णिका कुंडू की छेड़खानी और पीछा करने के आरोप में फंसे विकास बराला को पुलिस ने समन भेजा है। मगर आरोपी विकास बराला ने पुलिस का समन लेने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके घर के बाहर ही समन चिपका दिया है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात : लोकल चुनावों में हारी बीजेपी, 10 साल बाद जीती कांग्रेस

पुलिस ने छेड़खानी मामले में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। साथ ही विकास बराला की ओर से समन लेने से इनकार करने के बाद पुलिस ने उसके सेक्टर-7 स्थित घर पर समन चिपका दिया। पुलिस ने विकास को बुधवार को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी को भी नहीं पता महाराष्ट्र के इस गुप्त सुरंग का राज !

इससे पहले मंगलवार को विकास बराला के पिता और राज्य के बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा था कि वर्णिका उनकी बेटी जैसी हैं और वर्णिका को न्याय मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  जेल में जुल्म, मां तड़पती रही, लेकिन बेटी का इलाज नहीं हुआ, मौत

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK