भारतीयों से विवाह करने वाली दो पाकिस्तानी महिलाएं लापता

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। भारतीयों से अहमदाबाद में शादी कर चुकीं दो पाकिस्तानी बहनें अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई हैं। ये शहर के पलादी इलाके में अपने घरों से निकली थीं। आरिफ मेमन ने आयशाबीबी और मोहम्मद सोहेब ने नविराबीबी से शादी की थी और इन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि इनकी पत्नियां लापता हो गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  आगरा में जली 'चाइनीज़ सामान' की होली

पलादी पुलिस थाना के उप निरीक्षक आरडी गोजिया ने कहा कि ‘‘ये बहनें पाकिस्तानी नागरिक हैं और उन्होंने अहमदाबाद के रहने वाले आरिफ मेमन और मोहम्मद सोहेब (दोनों भाई हैं) से शादी की थी। ये महिलाएं 23 अक्तूबर को अपने दो बच्चों- दो वर्षीय लड़के और तीन माह की लड़की- के साथ अपने घरों से निकली थीं।’’

इसे भी पढ़िए :  तेलंगाना में भयानक बस हादसा, 10 की मौत, 18 बुरी तरह जख्मी

उन्होंने कहा कि उनके पास उनके पासपोर्ट और निकाह के प्रमाणपत्र भी हैं। अभी तक उनका पता नहीं चला है। मेमन और सोहेब के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ये महिलाएं अपने सामान के साथ निकली हैं।

इसे भी पढ़िए :  आदित्य सचदेवा हत्याकांड में आज आएगा फैसला

आयशाबीबी करीब चार साल पहले, जबकि उसकी छोटी बहन नविराबीबी दो साल पहले भारत आई थी। वे पाकिस्तान नहीं जा सकतीं थीं, क्योंकि इसके लिए उन्हें वीजा के वास्ते पुलिस से अनुमति लेनी पड़ेगी।