J&K: भारतीय सुरक्षा बलों ने पुंछ में आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सुरक्षा बलों ने बुधवार(26 अक्टूबर) को जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ जिले में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया।

इसे भी पढ़िए :  CM योगी का मेरठ दौरा, किसानों की परेशानी पर की चर्चा साथ ही मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कोर्स शुरू करने की धोषणा

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीएसएफ की एक टीम ने पुलिस और एसओजी के साथ जिले के मेंढ़र इलाके में संयुक्त अभियान चलाया।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक: मोहन भागवत ने की मोदी की तारीफ, कहा- शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता

उन्होंने कहा कि तलाश अभियान में गनी वन क्षेत्र में एक आतंकी ठिकने का पर्दाफाश किया गया जिसमें तीन चीनी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 120 पिस्तौल बुलेट आदि बरामद किये गए।

इसे भी पढ़िए :  J&K: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, दो जवान घायल