टल गई भारी तबाही, गहरे दबाव से कमजोर पड़ा समुद्री तूफान ‘क्यांट’

0
तूफान

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान गहरे दबाव से भले ही कमजोर पड़ गया है, ओड़िशा के ज्यादातर हिस्सों में कल तक बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के एक बुलेटिन में आज यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़िए :  उड़ीसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मिठाई खाने से 71 बच्चे बीमार पड़े

इसके अनुसार तटीय ओड़िशा में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पूर्वी मानसून के अगले दिन दस्तक देने के साथ 29 अक्तूबर से तमिलनाडु में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  70 साल में पहली बार, पाकिस्तान में घुसी सेना ?

मौसम विभाग ने बुलेटिन में कहा कि पूर्वी तट के पास पूर्वोत्तर मानसून के आने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून के जाने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। ‘‘ प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्सों पर पूर्वोत्तर मानसूनी बारिश 30 अक्तूबर के आसपास शुरू होने की संभावना है।’’

इसे भी पढ़िए :  यहां बिना कानून तोड़े ‘कालाधन’ हो रहा सफेद

kyant1