गुजरात: वडोदरा में पटाखे की दुकान में लगी आग, 8 की मौत, कई घायल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले गुजरात के वड़ोदरा में शुक्रवार(28 अक्टूबर) को उस वक्त बेहद दर्दनाक घटना पेश आई, जब पटाखे की दुकान में आग लगने जाने से आठ लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  हार्दिक के साथी ने छोड़ा उसका साथ, बना सरकारी गवाह

वड़ोदरा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौरभ तोलम्बिया ने बताया कि आग शाम के समय लगी और फिर आसपास की दुकानों में फैल गई। यह घटना रूस्तमपुरा गांव की है।

इसे भी पढ़िए :  भारत में तीन तलाक की प्रथा सही नहीं: हेमा मालिनी

उन्होंने कहा कि ‘‘पुलिस और अग्निशमन ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया गया और आग को नियंत्रित किया गया। हमने मौके से आठ शव निकाले हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  बुरहान के पिता घाटी में विरोध का नया चेहरा, अलगाववादी धड़े की पकड़ हुई ढीली

इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को राहत प्रदान किया गया। आग लगने की वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।