गुजरात: वडोदरा में पटाखे की दुकान में लगी आग, 8 की मौत, कई घायल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले गुजरात के वड़ोदरा में शुक्रवार(28 अक्टूबर) को उस वक्त बेहद दर्दनाक घटना पेश आई, जब पटाखे की दुकान में आग लगने जाने से आठ लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  ओडिशा: जापानी इंसेफेलाइटिस से मलकानगिरि में 38 लोगों की मौत

वड़ोदरा के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौरभ तोलम्बिया ने बताया कि आग शाम के समय लगी और फिर आसपास की दुकानों में फैल गई। यह घटना रूस्तमपुरा गांव की है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: पोलिंग बूथ पर ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत, परिजनों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

उन्होंने कहा कि ‘‘पुलिस और अग्निशमन ब्रिगेड को मौके पर रवाना किया गया और आग को नियंत्रित किया गया। हमने मौके से आठ शव निकाले हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न हत्या मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और हरियाणा सरकार को भेजा नोटिस, तीन हफ्ते के अंदर मांगा जवाब

इस हादसे में जख्मी हुए लोगों को राहत प्रदान किया गया। आग लगने की वजह के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।