सासाराम में कोर्ट के बाहर धमाका, 1 की मौत, 3 घायल

0

सासाराम। बिहार के सासाराम में बुधवार को कोर्ट के बाहर धमाका हुआ। इस धमाके में तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  प्रार्थना सभा में गुजेंगी राज्य की गौरव गाथा

शुरुआती रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक सासाराम कोर्ट के बाहर एक बाइक में यह बम रखा गया था। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक इसमें तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला, याद दिलाई '3 इडियट्स' की कविता

गौरतलब है कि मार्च के महीने में भी कोर्ट के बाहर ऐसा धमाका हुआ था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये देसी बम था।

इसे भी पढ़िए :  देहरादून : प्रेमिका से प्रेमी को बंधवाई राखी, पढ़िए इसके बाद क्या हुआ ?